फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में शादी की आतिशबाजी से राख हुईं सात दुकानें, मदरसे में आग से बाल-बाल बचे बच्चे

Thu, 19 Apr 2018 10:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया में शादी की खुशी के इजहार में आतिशबाजी का चलन भी खतरनाक साबित होने लगा है। बुधवार रात जश्न की पटाखेबाजी से फैली आग ने एक-एक कर यमुना रोड के बाजार की सात दुकानों को राख में तब्दील कर दिया। दुकानों से निकली लपटों ने नजदीकी मदरसे को भी चपेट में ले लिया। आनन-फानन विद्यार्थियों को मदरसे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 

गनीमत यह रही कि दुकानों में आग फैलने से धुआं घुटने के कारण मदरसे में मौजूद शिक्षक मोहम्मद अतीक की नींद खुल गई। बाहर निकल कर देखा तो मदरसे की खिड़कियों तक आग पहुंच चुकी थी। घबराकर उन्होंने दूसरे शिक्षक अतीक और मौलाना शोएब को जगाया। साथ ही कमरों में मौजूद 80 विद्यार्थियों को जगाकर बाहर निकाला।
 

दमकल टीम करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। दमकल टीम के कामयाब होने से पहले बाजार की सात दुकानें राख हो चुकी थीं। दुकानदारों ने 50 लाख से ज्यादा की क्षति बताई है। एसडीएम के निर्देश पर तहसील की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। पुलिस का कहना है कि यमुना रोड के एक गेस्ट हाउस में शादी के दौरान हुई आतिशबाजी अग्निकांड की वजह बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें