फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग, खाना बनाते समय हुआ हादसा, बहन की मौत और भाई गंभीर घायल

Sun, 24 Mar 2024 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंदा इब्राहिमपुर गांव में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से घर में आग लग गई। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सिलेंडर में लीकेज से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंदा इब्राहिमपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंदा इब्राहिमपुर निवासी बालकराम खेती करते हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में शनिवार की रात गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान लिकेज के कारण अचानक आग भड़क गई। मकान में पड़े छप्पर को आग ने जद में ले लिया।

पत्नी तीनों बच्चों को लेकर बाहर निकल आई
कुछ ही देर में चूल्हे के ऊपर के छप्पर समेत अंदर के बरामदे में पड़े दो और छप्परों में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में बालकराम का पुत्र मानसिंह (38) और पुत्री संतरा (20) गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि मानसिंह की पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर किसी तरह बाहर निकल आई।

भाई-बहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया
आग लगने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच घटना में झुलसे भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया और वहां से हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन



बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर

जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर बताकर दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही संतरा की मौत हो गई, जबकि मानसिंह का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि घटना संज्ञान में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें