फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

Sat, 28 May 2022 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला थाना क्षेत्र में एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब ग्रामीणों ने धुआं उठता देख मालिक को खबर दी। लोगों ने ही बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
आग लगने के बाद लाखों का सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के एक टेंट हाउस में शु्क्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की उठती लपटे देख अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूचना मालिकों को दीं और एकत्रित होकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टेंट का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के अंतर्गत एक मोहल्ला स्थित टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी दो भाइयों रईस और दोस्त मोहम्मद का टेंट का काम है।
शुक्रवार की रात आठ बजे मोहल्ला माकूम कुआं स्थित टेंट गोदाम बंद करके दोनो भाई अपने घर चले गए थे। रात को 12 बजे लगभग गोदाम के आसपास के लोगों ने रईस को सूचना दी कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है। जब दोनों लोग गोदाम पर पहुंचे और गोदाम को खोला, तो देखा आग लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फायर स्टेशन फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सारा माल जलकर राख हो गया था। गोदाम मालिक रईस ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें