कानपुर के मंधना क्षेत्र में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर छह दुकानों को जलाकर राख कर दिया। इस अग्निकांड में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
सुबह करीब 5 बजे अचानक आग की लपटे देख मंधना चौराहे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते हार्डवेयर, जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक समेत 6 दुकानें आग की लपटों में घिर गईं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने मंधना पुलिस व फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घण्टे बाद शिवराजपुर की मिनी फायर गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसे देखकर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग बड़ी गाड़ी बुलाने के लिए हल्ला करने लगे।