Orai News: दीनदयाल चौराहे पर अज्ञात कारणों से दुकानों में भीषण आग गई। घटना में आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों ने कहा कि लाखों का नुकसान हुआ है।
जालौन कस्बे के मुख्य दीनदयाल चौराहे पर गुरुवार को सुबह अज्ञात कारणों से कन्फेक्शनरी, मिठाई, चाय नाश्ता की आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई। पल भर में आग में विकराल रूप ले लिया और सभी दुकानें धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और दुकान मालिकों को दी। जालौन फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद आग की विकरालता को देख उरई से भी एक गाड़ी बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। हालांकि, कब तक राजेश, मोहम्मद अखलाक, रहीम और मोहम्मद शमी सहित आधा दर्जन दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। टीम जांच में जुटी हुई है। दुकानदार नुकसान का आकलन कर रहे हैं।