Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रूट पर कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी की बोगी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट पर शनिवार लगभग 10 बजे कोयला लदी मालगाड़ी की सातवें नंबर की बोगी में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन ने मालगाड़ी को डीएफसी लाइन पर बने न्यू अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। साथ ही ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का शट डाउन कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे मेंआग पर काबू पाया। इस बीच लगभग डेढ़ घंटे तक डीएफसी लाइन पर गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा। बता दें कि मालगाड़ी कानपुर से इटावा की तरफ डीएफसी लाइन पर जा रही थी।