फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: आतिशबाजी लदे ट्रक में लगी आग, धू-धूकर जला...घंटों हुए धमाके, तमिलनाडु से जा रहा था अयोध्या, लगा जाम

Wed, 17 Jan 2024 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: उन्नाव-पुरवा मार्ग सुबह साढ़े चार बजे आतिशबाजी लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे घंटों तक धमाके होते रहे और लोगों में दहशत फैल गई। इससे हाईवे पर दो घंटे तक जाम लग गया।
विज्ञापन
आतिशबाजी लदे ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में खरगीखेड़ा गांव के पास आतिशबाजी लदे ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा और घंटों तक धमाके होते रहे। आतिशबाजी होने से तेज धमाके सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं,  सूचना देने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घटना हुई है। इससे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर दो घंटे तक जाम लग गया। वहीं, आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे बने राकेश के घर में आग लग गई, जिसमें गृहस्थी का सामान जल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक तमिलनाडु से अयोध्या जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें