फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: कोयले से लदी मालगाड़ी में धधकी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू…अभी कारण नहीं हैं स्पष्ट

Sat, 12 Apr 2025 01:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बरगढ़ थाना क्षेत्र में कोयले से लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग को बुझाते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मानिकपुर से प्रयागराज की ओर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। सूचना पर मालगाड़ी कटैयाडांडी स्टेशन पर खडी कराई गई। सूचना पर बरगढ़ थाना प्रभारी पुलिस मय फोर्स व दमकल की गाड़ी के साथ मौके पहुंचे। टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी छत्तीसगढ़ से बीकानेर जा रही थी।

विज्ञापन

तभी बरगढ़ थाना क्षेत्र में कटैयाडांडी स्टेशन के पास एक डिब्बे में आग लग गई। बरगढ़ थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें