फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, 50 लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू

Tue, 21 Nov 2023 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: जानकारी पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके लगभग तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच आग से लगभग 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
,auraiya fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना तहसील क्षेत्र में फीडर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास स्थित रेडिमेड कपड़े की दुकान में मंगलवार तड़के चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

इस बीच लगभग 50 लाख रुपये का कपड़ा जलकर बर्बाद हो गया। फीडर रोड स्थित शीलू जींस कलेक्शन की रेडिमेड कपड़े की दुकान पर मंगलवार भोर अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख उधर से निकल रहे लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक भागकर दुकान पर पहुंचा।
यहां उसने शटर को जैसे ही खोला अंदर की आग और तेज भड़क गई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके लगभग तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इस बीच आग से लगभग 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें