फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

Sat, 11 Nov 2023 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से डंपर में आग लगी है। आग को बुझा दिया गया है। चालक और क्लीनर घटनास्थल में नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
डंपर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर हाईवे पर शम्भुआ में रिंद नदी पुल के नजदीक कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहे डंपर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग गई। इस बीच डंपर को हाईवे के किनारे खड़ा कर चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

राहगीरों ने हाईवे पर जलता डंपर देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से डंपर में आग लगी है। आग को बुझा दिया गया है। चालक और क्लीनर घटनास्थल में नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें