फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दुकान में लगी आग, दम घुटने से महिला की मौत, अग्निकांड में सवा करोड़ की संपत्ति जलकर राख

Thu, 22 Oct 2020 08:41 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
विज्ञापन
आग लगने से जलकर राख हुई दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में सदर रोड स्थित किराने की दुकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। दुकान के पीछे मकान होने से परिवार के लोग अंदर ही फंस गए। बाहर निकलने के प्रयास में महिला सीढ़ी से टकराकर वहीं गिरकर बेहोश हो गई।

विज्ञापन


धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की चार टीमों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान और मकान में रखा लगभग सवा करोड़ रुपये का सामान जल गया।

सदर रोड निवासी वंश गोपाल गुप्ता की मकान के आगे के हिस्से में ही शंकर एजेंसी नाम से किराने की दुकान हैं। उनका परिवार मकान के पीछे वाले हिस्से में रहता है। वंशगोपाल ने बताया कि बुधवार की रात उनका परिवार सो रहा था।
विज्ञापन


रात में लगभग एक बजे उनकी दुकान में आग लग गई। आग से गलकर डोर बेल के तार आपस में चिपक जाने से घंटी बजने लगी, जिसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। घर का दरवाजा खोलकर दुकान में आए तो आग और धुआं भर गया था।

विज्ञापन

वंशगोपाल ने किसी तरह दुकान का शटर खोला तो आग की लपटें बढ़ गईं। इस पर उन्होंने पत्नी गीता (55) को छत पर जाने को कहा। परिजनों के अनुसार सीढ़ी पर पैर फंसने से गीता वहीं गिर गईं और बेहोश हो गईं।

थोड़ी ही देर में आग ने पूरी दुकान और घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार टीमें आईं और आग बुझाने की कोशिश करने लगीं। परिजन महिला की खोज में पड़ोसी की छत से घर में घुसे और बेहोश पड़ी गीता को जिला अस्पताल ले गए।

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएम शेषमणि पांडेय और एसडीएम रामप्रकाश राजस्व कर्मियों के  साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। आग लगने का कारण कारण शार्ट शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पुत्र राजुल गुप्ता ने बताया कि आग से लगभग पांच लाख की नगदी समेत सवा करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लगभग चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद दुकान की सामग्री बाहर निकालने के लिए जेसीबी लगाई गई। आग से मकान का कुछ हिस्सा जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें