फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लास्टिक दाना फैक्टरी में आग, लाखों का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दादानगर फैक्टरी एरिया के बी-ब्लॉक स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाहर खड़े कबाड़ से लदे तीन लोडर भी जल गए। लपटों ने पड़ोस में प्लास्टिक बैग फैक्टरी और एक गोदाम को भी चपेट में ले लिया। आग से फैक्टरियों और गोदाम में रखा लाखों का माल जल गया। फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फैक्टरी एरिया में जूही लाल काॅलोनी निवासी मोहम्मद वसीम उर्फ नन्हे की बीएस इंटरप्राइजेज के नाम से प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। इसी परिसर के पिछले हिस्से में सुशील गुरुबख्शनानी की रॉयल पैकेजिंग के नाम से प्लास्टिक बैग्स बनाने की फैक्टरी है। वहीं, अन्य हिस्से में किदवईनगर निवासी आनंद मोहन अग्रवाल की विनायक ट्रेडर्स के नाम से खिलौने का गोदाम है। वसीम के अनुसार बुधवार सुबह करीब पौने पांच बजे फैक्टरी में आग लग गई।
प्लास्टिक के चलते आग तेजी से फैली। लपटें विकराल होकर प्लास्टिक बैग्स बनाने की फैक्टरी और खिलौनों के गोदाम तक जा पहुंची। आग ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। सूचना पर सीएफओ दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों से फैक्टरियों की दीवारें तुड़वाकर पानी की बौछार कराई। सीएफओ के मुताबिक प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। कोई जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन पनकी, मीरपुर कैंट, लाटूश रोड, कर्नलगंज, किदवईनगर एवं जाजमऊ से नौ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें