कानपुर। कल्याणपुर में रहने वाली एक इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका ने एक सहायक अध्यापक छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्याणपुर निवासी शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह आयोग द्वारा नियुक्त होने के बाद उत्तरीपुरा के एक इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। उसी कॉलेज में तैनात एक सहायक अध्यापक करीब एक साल से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। शिक्षक पर आपत्तिजनक इशारे, गलत तरीके से छूने, अभद्र टिप्पणी और धमकाने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार उनके पति एमपी में नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेले रहती हैं। थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद