फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की 21 बीघे फसल जली

विज्ञापन
रसूलाबाद के लोहिया नगर में आग से जलती गेहूं की फसल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद/राजपुर (कानपुर देहात)। गुरुवार को अलग अलग गांवों हुए अग्निकांड में आठ किसानों की करीब 21 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रसूलाबाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह पेड़ की टहनियों से आग पर काबू पाया। राजपुर में दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। लेखपालों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहली घटना रसूलाबाद के लोहिया नगर में हुई। सनाउल्लाह के खेत के पास ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग होने से चिंगारी खेत में पहुंच गई और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। आग विकराल होने पर जरीना बेगम सहित शिव कुमार प्रजापति, जकाती सहित सात किसानों की 18 बीघे खेत पर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तालाब व पेड़ की टहनियों से आग पर काबू पा लिया। इधर, सूचना पर पहुंची दमकल सकरा रास्ता न होने से खेत तक नहीं पहुंच सकी। इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि लेखपाल शिवाकांत को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर किसानों को आर्थिक मदद की जाएगी।
दूसरी घटना राजपुर कस्बे के बकसौंधी गांव में हुई। यहां हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी अरविंद के गेहूं की फसल में जा गिरी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। किसान की ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम रमेश चंद्र यादव के निर्देश पर लेखपाल अवधेश गुप्ता ने क्षति का आकलन किया। राजपुर के भाल बुढना गांव में कूड़े के ढेर में आग लग गई। दमकल ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें