फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द के बाद रोडवेज कर्मी की मौत

विज्ञापन
मृतक संतोष कुमार यादव का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले के रोडवेज कर्मी की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिरिया गांव के मूल निवासी संतोष कुमार यादव (54) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के उरई डिपो में बाबू के पद पर कार्यरत थे। काफी समय से डेरापुर कस्बे के कृष्णा नगर में पत्नी सुनीता देवी, बेटी प्रतिमा, बेटे संदीप, प्रदीप के साथ रहते थे। बुधवार रात घर पर खाना खाकर सो गए। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि रात दो बजे वह जागे और घबराहट होने की बात कही। बाद में आंगन में टहलने चले गए। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। अचानक उल्टी होने लगी। उपचार के लिए सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां डॉ. अनुपम सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद रोडवेज कर्मी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें