रम गांव में घर जलने के मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। रमऊ गांव में शार्ट सर्किट से एक मजदूर के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के दो अन्य घरों को चपेट में ले लिया। दमकल व पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे पहले आग से 16 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
मंगलवार को राजपुर रमऊ गांव में शार्ट सर्किट से रामचंद्र कठेरिया के घर में रखे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी सीताराम व आसिफ अली के छप्परों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना के बाद दमकल व पुलिस कर्मी मौके पहुंच गए। आग से रामचंद्र कठेरिया की तीन साइकिलें व रजाई गद्दे सहित अन्य सामान जल गया। जबकि रामचन्द्र ने बताया कि छप्पर में 16 हजार की नगदी जल गई। आसिफ अली का छप्पर जल गया। एसडीएम के निर्देश पर राजपुर उपनिरीक्षक नसीम खा व लेखपाल सियाराम दुबे मौके पर पहुंचे। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल से क्षति के आकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।