फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग से फल गोदाम जला

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के एक फल गोदाम में शनिवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलवाकर आग काबू की। आग से गोदाम में रखे एक लाख रुपये के फल नष्ट हो गए।
विज्ञापन

कस्बा के अब्दुल कलाम नगर निवासी अरविंद कुमार फल व्यापारी है। कस्बे के बड़ा चौराहे पर किराए की भूमि पर टट्टर लगाकर फल गोदाम बना रखा है। गोदाम में ताला बंदकर घर चला गया था। शनिवार को दोपहर में 12.30 बजे लोगों ने गोदाम से धुआं व लपटें उठती देखीं। बांस का टट्टर धू-धू कर जलने से आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। कुछ लोगों ने अरविंद को सूचना दी। अरविंद व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जनरेटर चलवाकर आस पास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलवाए और पानी की बौछार कर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की। फल व्यापारी ने एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। कानूनगो झींझक दिनेश सिंह ने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच कराकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें