फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा मुखिया की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा राष्ट्रीय सभा के सचिव ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के मुखिया की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव एडवोकेट ने तीन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


नौ जून को सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर यूपी और एमपी के कई जिलों में सपा नेताओं की ओर थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम साइबर थाने में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव ने भी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में भरत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव हैं। इनके पते अज्ञात हैं। राष्ट्रीय सचिव के मुताबिक मुख्य टिप्पणी भरत पटेल की ओर से की गई है जिस पर बाकी दोनों आरोपियों ने अभद्र कमेंट किए हैं।

विज्ञापन

कहना है कि उक्त टिप्पणी से सपा मुखिया के परिवार की छवि धूमिल हुई है। लिहाजा आरोपी की सही पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साइबर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों का पता किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें