फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे लेखपाल समेत जालसाज के खिलाफ एफआईआर, निजी कर्मचारी रखकर कई सालों से करा रहा था राजस्व कार्य

Wed, 14 Aug 2019 07:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज के सर्वे लेखपाल निजी कर्मचारी रखकर कई सालों से राजस्व अभिलेखों से लेकर अन्य कार्य करा रहा था। कानूनगो की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल समेत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

सदर तहसील में तैनात सर्वे कानूनगो महेंद्र कुमार राठौर ने बुधवार को सदर कोतवाली में सर्वे लेखपाल देवेंद्र यादव और उसके निजी कर्मचारी बांके लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कानूनगो ने बताया कि लेखपाल निजी कर्मचारी बांके लाल से सरकारी राजस्व कार्य व अभिलेखों को पूरा कराने का काम कराते थे।


अप्रैल 2018 में कंदरौली बांगर में बांकेलाल ने खतौनी, चकबंदी से लेकर कई अभिलेखों में सर्वे लेखपाल देवेंद्र यादव के गोलमोल हस्ताक्षर किए थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की थी। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें