फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से पहले पानी लगाकर जोताई करने से नष्ट हो जाते खरपतवार

Sat, 27 Jun 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत किसानों को अरहर, ज्वार, बाजरा, तिली, उर्द के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसकी बोआई बारिश होते ही शुरू हो जाएगी। जिन किसानों ने बोआई के लिए पहले से ही खेत तैयार कर लिया है। उनकी फसल अच्छी तैयार होगी। बारिश के पहले खेत में पानी लगाकर जोताई किए जाने से सारे खरपतवार नष्ट हो जाते हैं। ये बातें मलासा ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने 100 किसानों को बीज की मिनीकिट वितरित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

विकास खंड मलासा के डीघ स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में शुक्रवार को गोष्ठी आयोजित की गई। बताया कि आज किसानों को अरहर, तिली, उर्द, बाजरा की किट दी गई है। जो इच्छुक हो वह यहां आ जाएं या स्वयं कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आज से निशुल्क मिनी किट बीज वितरण ऑनलाइन के सातवें चरण की शुरुआत हो गई है। यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन आएंगे तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों के निशुल्क मिनीकिट भी प्रदान किए जाएंगे। किसानों से जल्द से जल्द ऑनलाइन बुकिंग कराने की अपील की।
बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान, दलहन और तिलहन फसलों के प्रमाणित बीज भी मुहैया हैं। उसे किसान खरीद सकते हैं। प्रदेश सरकार दलहन, तिलहन, श्रीअन्न (मिलेट्स) मोटा आनाज जैसी फसलों को बढ़ावा दे रही है। मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत और अधिक उपज देने वाली किस्मों से लाभान्वित करना है। यहां रामलखन साहू, विजय सिंह, अनुरुद्ध कुशवाहा, धर्मेंद्र कटियार, अश्वनी दीक्षित, श्रीलाल, जीतेंद्र सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें