फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मां-बेटी के कपड़े फाड़ने व छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 13 May 2026 11:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें आरोपियों पर घर में घुसकर उसके व उसकी बेटी के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने गांव किलमापुर निवासी अनुरुद्ध उर्फ रिक्की, उसके पिता ओमपाल, सतेंद्र सिंह, अंबुज सिंह, विक्रम उर्फ विक्की व शिब्बू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को स्कूल जाते-आते समय अनुरुद्ध उर्फ रिक्की आएदिन छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर पुत्री ने घटना की जानकारी दी। आठ मार्च को उसके पति शिकायत करने गए तो आरोपियों ने गालीगलौज किया। पति के वापस आते ही पीछे से आए आरोपियों ने घर में हमला कर दिया। उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। पुत्री के भी कपड़े फाड़कर कमरे में उठा ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पास-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। थाने में सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें