फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच किशोरियों के अपहरण में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच किशोरियों के अपहरण के मामलों में पुलिस ने बुधवार को 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सभी मामलों की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्री को तीन अगस्त को असोथर थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी हेमंत पाल, सहयोगी निमेश निवासी बावन के साथ अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्री को तीन अगस्त की रात मकनपुर निवासी नीरज अगवा कर ले गया है। किशोरी घर से करीब 35 हजार रुपये और जेवर भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही साहिल 28 जुलाई को अगवा कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने सैना पत्नी रफ्सैन, शाहिद, ओहाबुन पत्नी भोला, जूली और शाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि आशंका है कि 17 वर्षीय पुत्री को बुधवार को कोई अगवा कर ले गया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुडवारी निवासी शिवम दो अगस्त की रात घर आया था। सुबह करीब पांच बजे देखा तो वह और 16 वर्षीय बेटी घर से गायब थे। किशोरी घर से जेवर भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें