फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर मजदूरों को भड़काने का आरोप, प्राथमिकी

Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में मजदूरी को लेकर गुरुवार को मजदूरों ने हड़ताल की थी। मामले में फैक्टरी के प्रबंधक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मजदूरी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने से हड़ताल होने व कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के मयूर प्रगति काकादेव निवासी सैयद मेराज अहमद ने साइबर थाना में तहरीर दी। बताया कि वह कानपुर एडिबल्स फैक्टरी रनियां में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर श्रमिकों के मजदूरी संबंधी भ्रम व अफवाह फैलाने वाली पोस्ट विभिन्न आईडी से की जा रही है। इससे श्रमिकों में असंतोष, उपद्रव व संघर्ष फैल गया है। आरोप लगाया कि कुछ लोग जो श्रमिक नहीं हैं वह श्रमिकों को भ्रमित कर लोक शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को भ्रमित करने व अफवाह उड़ाने से संबंधित करीब छह इंस्टाग्राम पोस्ट की फोटो पुलिस को सौंपी गईं हैं।
.....................
जिले में संचालित कुछ औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों ने दी जाने वाली मजदूरी दरों को लेकर संगठित विरोध प्रदर्शन किया गया। जब मामले की गहनता से जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स विशेषकर इंस्टाग्राम एकाउंट्स के जरिये सरकार की ओर से मजदूरों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी दर के विषय में भ्रामक तथ्य प्रसारित कर मजदूरों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके प्रभाव के चलते मजदूरों का आक्रोश सामने आया है। मामले में सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भ्रामक सूचना फैलाकर जन आक्रोश फैलाने व आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एकाउंट्स की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - प्रिया सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें