कानपुर में आईडीबीआई बैंक का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां बैंक के ही तत्कालीन अधिकारियों ने चार फर्म मालिकों से मिलीभगत कर बैंक को 2.30 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।
जानकारी के अनुसार फर्मों को जो लोन जारी किया गया था, आरोपितों ने उसमें से एक भी पैसे का भुगतान नहीं किया है। बैंक के उप महाप्रबंधक रूपेश शंकर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।इसमें फर्म के छह मालिकों के साथ तत्कालीन प्रबंधक, ऋण अधिकारी भी नामजद कराए हैं।
यह मामला आईडीबीआई बैंक की सिविल लाइंस शाखा का है। सीओ कोतवाली राजेश पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।