फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन, प्रत्याशी के बेटे पर दर्ज हुई एफआईआर

Sun, 21 Apr 2019 11:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फीलखाना में एक और कलक्टरगंज थाने में दो मामले दर्ज किए गए हैं। फीलखाना में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के बेटे सिद्घार्थ जायसवाल पर एसआई राकेश ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


कलक्टरगंज में श्रीप्रकाश व सिद्घार्थ दोनों पर एक मुकदमा स्टैटिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह व दूसरा मुकदमा नयागंज चौकी इंचार्ज मानवेंद्र सिंह ने दर्ज कराया है। रोड शो केदौरान जगह-जगह पर बैनर, पोस्टर लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दर्ज कराए गए हैं। 

प्रियंका गांधी केरोड शो में नारेबाजी करने वाले 15 से 20 अज्ञात भाजपाइयों के खिलाफ सिरकी मोहाल चौकी इंचार्ज रवि शंकर पांडेय रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही भाजपा का पोस्टर लगा हुआ एक ऑटो भी सीज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें