फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा आज, हुई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कस्बे के कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन पर तैयारियों को देररात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। सभास्थल पर मंच और बेरीकेडिंग के साथ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं, सभास्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर देखरेख की व्यवस्था संभाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष वेदव्रत सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जनता इंटर कालेज के सामने वाले मैदान में उतारा जाएगा। हेलीपैड बनवाया जा रहा है। हेलीपैड से 100 मीटर की दूरी पर उनका मंच और सभास्थल तैयार किया गया है। शनिवार की शाम सभास्थल पर बेरीकेडिंग और मंच निर्माण का काम 70 फीसदी पूरा कराया जा चुका है। बताया कि कार्य रात में जारी रहेगा।


सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा के चलते दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मुगल रोड पर आवश्यकता पड़ने पर यातायात रोका जा सकता है। बताया कि मूसानगर रोड की ओर से आने वाली बसों, ट्रैक्टरों और बड़े वाहनों की ब्लाक मुख्यालय के पास और गजनेर रोड पर पार्किंग कराने की व्यवस्था की गई है। कानपुर रोड की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को श्री गांधी विद्यापीठ इंटर कालेज के पास और फतेहपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों की पार्किंग रेलवे क्रासिंग के पहले कराई जाएगी। वहीं, दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहन खड़े कराने की व्यवस्था जूनियर हाईस्कूल मैदान पर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा आज, हुई तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें