फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: नाबालिग को गनर बनाने के मामले में एफआईआर  

Wed, 04 Nov 2020 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
नाबालिग को बनाया गनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में नाबालिग को गनर बनाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। जबकि गनर एक कांग्रेस के नेता हैं। यह प्रत्यक्षदर्शियों की चर्चा में सामने आया था।
विज्ञापन


मामला कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एक नाबालिग के राइफल लेकर घूमने के वीडियो वायरल होने से गर्माया। वीडियो ट्विटर पर उच्चाधिकारियों के सामने पहुंचा। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को भी गनर किसका यह अच्छी तरह से मालूम है। पुलिस के मामले में मूकदर्शक होने के पीछे एक अधिकारी की कांग्रेस नेता पर छत्रछाया का मामला होने की चर्चा है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि बालश्रम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही गनर कौन और किसका है इसके बारे में विवेचना दौरान सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें