फतेहपुर शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स) जवान के खिलाफ दर्ज की गई है। पीड़िता ने शहर के लखनऊ बाईपास स्थित होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू करेगी।
शहर कोतवाली के राधानगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती मई 2018 में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुसुवापुर गांव शादी समारोह में गई थी। वहीं उसकी बहन के देवर संजय से मुलाकात हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उनके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। शहर कोतवाली के क्षेत्र के तांबेश्वर मंदिर संजय आया था।