फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुत्ते को ई-रिक्शे से रौंदने में दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा के बगाही इलाके में कुत्ते को ई-रिक्शे से रौंदने के मामले में चालक और चार्जिंग प्वाइंट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह रिपोर्ट उम्मीद एक किरण जीव आश्रय संस्था के संस्थापक मयंक त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मयंक के मुताबिक शनिवार रात करीब दो बजे चार्जिंग के बाद चालक ने मोड़ने के दौरान जानबूझकर कुत्ते पर ई-रिक्शा चढ़ा दिया था। इससे कुत्ते की मौत हो गई थी।

रविवार सुबह इलाकाई लोगों ने चालक को बुलाकर कुत्ते को फेंकने के लिए कहा तो वह रस्सी से ई-रिक्शा में बांधकर घसीटते हुए शनिदेव मंदिर के पास ही फेंककर भाग निकला। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हुई है।

बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट के संचालक आमिर और अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें