फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुत्ता पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला, छह नामजद समेत कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

Thu, 16 Apr 2026 09:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी क्षेत्र में कुत्ता पकड़ने गई नगर निगम टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई सरोजनीनगर निवासी समीर वाल्मीकि की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन
कर्मचारियों से मारपीट करते स्थानीय - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगागंज क्षेत्र के एक निवासी ने आईजीआरएस पोर्टल पर इलाके में कुत्तों के हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि एक परिवार ने चार-पांच देसी कुत्ते पाल रखे हैं, जो आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहे हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। शिकायत के आधार पर नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम बुधवार देर रात इलाके में पहुंची। टीम में विकास सोनवानी, विकास झा, सत्येंद्र यादव और गौरव शामिल थे। जैसे ही टीम ने कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की, कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पनकी थाना - फोटो : amar ujala

घटना की सूचना यूपी-112 पर दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले में ज्ञानू, राहुल, वंदना, वंदना के पति राहुल, उपाध्याय, रवि नारायण समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, शांतिभंग, मारपीट, लोक सेवक को कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें