फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दस माह बाद एफआईआर... 10 कदम भी नहीं चली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर के लोधर गांव में सिपाही और बहू के अवैध संबंधों के विरोध में युवक की हत्या के मामले में 10 माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस जांच के नाम पर दस कदम भी न चल सकी। पुलिस शिकोहाबाद को घटनास्थल बताकर जांच ठंडे बस्ते में डाले है।
विज्ञापन

लोधर गांव निवासी विनोद कुमार सक्सेना के मुताबिक कल्याणपुर में यूपी-112 में तैनात सिपाही राहुल कुमार उनके बेटे राहुल सक्सेना को एक दिसंबर 2025 को अपने साथ उज्जैन ले गया। आरोप है कि दो दिन बाद सिपाही ने राहुल के छोटे भाई श्यामजी को कॉल कर उसके लापता होने की जानकारी दी। चार दिसंबर 2025 को शिकोहाबाद में रेलवे ट्रैक पर राहुल का शव मिला। विनोद का आरोप है कि सिपाही और उनकी बहू नेहा के बीच अवैध संबंध थे। इसी के विरोध में राहुल की हत्या की गई। उन्होंने पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर सिपाही, उसकी पत्नी समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने अब तक किसी आरोपी के बयान तक दर्ज नहीं किए।
बिठूर इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच में सामने आया कि बहू और वादी पक्ष के बीच पुराना विवाद था। बहू घटना से पहले तीन बार थाने में ससुरालीजन के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। आरोप था कि उसे घर से बेघर किया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें