फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: सामने आई अधिकारियों की लापरवाही, पेपर ही नहीं बना, फाइन आर्ट की परीक्षा स्थगित

Sat, 05 Oct 2019 05:42 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में आयोजित बैक पेपर परीक्षा में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। फाइन आर्ट्स विषय की बैक पेपर परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को पेपर नहीं बांटा गया। साथ ही उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


विवि. में बैक पेपर परीक्षा थी, इसमें 21623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 3100 परीक्षा अनुपस्थित रहे। परीक्षा की पहली पाली (सुबह 8-11) में पेपर देने आए फाइन आर्ट्स के परीक्षार्थियों को पेपर नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों का कहना है कि बताया गया कि उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

नई तिथि जल्द ही बता दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि फाइन आर्ट्स का पेपर ही तैयार नहीं हो पाया था, जिसकी वजह से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार यादव का कहना है कि शेड्यूल में गड़बड़ी हो गई थी। फाइन आर्ट्स का पेपर सेमेस्टर परीक्षा के साथ होना था, गलती से अभी के शेड्यूल में चढ़ गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें