घर के एक कमरे में क्लीनिक संचालित करता है डॉक्टर
जगत नारायण सहित गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही एक डॉक्टर अपने घर के ही एक कमरे में क्लीनिक संचालित कर आए दिन गर्भपात करता है। भ्रूणों को गांव में इधर-उधर फेंकता है। जिसे कुत्तों के साथ चील-कौवे अपना निवाला बनाते हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है भ्रूण
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में एक मानव भ्रूण पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । भ्रूण गांव में कैसे आया पुलिस मामले की जांच कर रही है।