फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मूक-बधिरों को मिली सड़क पर सुरक्षित चलने की सीख, पुलिस कमिश्नरेट में कार्यशाला और जागरूकता रैली आयोजित

Fri, 28 Nov 2025 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात माह के तहत मूक-बधिर व्यक्तियों के लिए एक विशेष कार्यशाला और जागरूकता रैली आयोजित की। इसमें उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई और उनके वाहनों पर विशेष प्रतीक चिन्ह लगाए गए।
विज्ञापन
मूक-बधिरों के लिए विशेष कार्यशाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मेें यातायात माह के तहत पुलिस कमिश्नरेट में मूक-बधिर व्यक्तियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को सड़क पर सुरक्षित चलने और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मूक-बधिरों से उनकी भाषा में संवाद करने वाले सहायक के माध्यम से बातचीत की और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के महत्व को समझाया। कार्यशाला में उपस्थित मूक-बधिर प्रतिभागियों ने भी सांकेतिक भाषा में पुलिस से सवाल पूछकर आवश्यक जानकारियां हासिल कीं।

विज्ञापन

मूक-बधिरों के लिए विशेष कार्यशाला - फोटो : amar ujala
हेलमेट पर विशेष प्रतीक चिन्ह भी लगाए
कार्यक्रम के साथ ही जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। मूक-बधिर वाहन चालकों की पहचान को आसान बनाने के लिए उनके वाहनों और हेलमेट पर विशेष प्रतीक चिन्ह भी लगाए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत पहचानकर सहयोग किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें