फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्त 'लुटेरों की कहानी' में अमिताभ और आमिर, विजय कृष्ण ला रहे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां'

Wed, 06 Dec 2017 10:18 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म है 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां'
विज्ञापन
साल 2018 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म Thugs of Hindostan में पहली बार अमिताभ और आमिर की जोड़ी देखने को मिलेगी। ये कहानी अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले उन लुटेरों की है जो हिंसा के रास्ते आजादी की जंग लड़ रहे थे लेकिन इतिहास ने उन्हें केवल लुटेरा और ठग ही बना दिया। फिल्म की कहानी लिखी है मशहूर फिल्म डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने और विजय ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को फिलहाल का सबसे अहम प्रोजेक्ट माना है। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी भी हो चुकी है।  फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' को हॉलीवुड की चर्चित फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज़ पर बनाया जा रहा है, बताया जाता है कि इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन समुद्री डाकू का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों माल्टा में हो चुकी है और अभी इसके कुछ और शेड्यूल बाकी हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाने के लिए हॉलीवुड के टेक्निशियंस हायर किये गए हैं और स्पेशल इफेक्ट्स पर भी भरपूर काम हो रहा है। तना ही नहीं ख़बर तो ये भी है कि फिल्म में शाहरुख़ खान भी एक छोटा सा रोल कर सकते हैं, हालांकि निर्माता की तरफ़ से अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म में अमिताभ और आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और दंगल फेम फातिमा सना शेख अहम रोल अदा करेंगी। फिल्म अगले साल नवंबर में रिलीज़ होगी ।
विज्ञापन

 

डायरेक्टर विजय कृष्ण का कानपुर से रहा गहरा नाता

डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य
छोटे शहरों से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले लोगों में एक और मशहूर नाम शामिल है वो है विजय कृष्ण आचार्य। कानपुर से गहरा नाता रखने वाले बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर विजय आचार्य की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

विजय को फिल्में बनाने का कीड़ा स्कूल टाइम में लगा। विजय कृष्ण उन दिनों कानपुर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में पढ़ रहे थे। क्लास 11वीं में उन्होंने एक एक प्ले किया था। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके टीचर महफूज असलम ने 1985-86 के दौर में दो फिल्में 16 एमएम की स्क्रीन पर बनाई थीं। अपने टीचर की दोनों फिल्में देखने के बाद विजय को फिल्म मेकिंग का चस्का लग गया। कानपुर से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय दिल्ली के सेठ किरोरीमल कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुए हो गए। इसके बाद वह 15 अगस्त 1992 में वह मुंबई गए और कुंदन शाह के साथ जुड़ गए। फिर मुंबई के ही होकर रह गए। 

सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं विक्टर

डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म है 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां'
विजय कृष्णा आचार्य, हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। विजय को लोग विक्टर के नाम से भी जानते हैं। विजय कृष्णा आचार्य आइफा अवार्ड 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फिल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। कनपुरिया अक्खड़ लैंग्वेज को डायलॉग का रूप देते हुए टशन विजय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी। ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तां’ में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में होगीं। फिल्म के लेखक और निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि फिल्म का सेट उच्च सुरक्षा वाले एक समुद्री क्षेत्र में होगा। इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाली दो जहाजें 18वीं सदी की शुरुआत में बनाई गई थीं। यह पूरा प्रयास फिल्म के दृश्यों को रियल दिखाने के लिए किया गया है।” जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है तो अभी इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है लेकिन इसे 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

विजय कृष्ण आचार्य की कुछ फेमस फिल्में 

डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य
धूम (2004)- संवाद, पटकथा और कहानी लेखक
ब्लफ्फमास्टर (2005) गीतकार "दर्द...."
धूम 2 (2006)- संवाद और पटकथा लेखक
प्यार के साइड इफेक्ट्स (2006)- संवाद लेखक
गुरु (2007)- संवाद लेखक
टशन(2008)- गीतकार "बच्चन पाण्डे का टशन'", "भैय्याजी का टशन'", "जिमी का टशन" और "पूजा का टशन", संवाद, पटकथा, कहानी लेखक और निर्देशक
रावण (2010)- संवाद लेखक
धूम 3 (2013)- संवाद, पटकथा, गीतकार, कहानी लेखक और निर्देशक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें