Kanpur News: आरोप है कि दिसंबर 2024 को इरशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन में बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। साथ ही करीब दो लाख रुपये का सामान भी चुरा लिया।
कानपुर के जाजमऊ में ताज महल फिल्म के सह प्रोड्यूसर व टेनरी संचालक इरशाद आलम व उनके सात नामजद और 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया और बाउंड्रीवॉल तोड़कर चोरी की। इससे पहले इरशाद ने दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जाजमऊ के शीतला बाजार निवासी तीन सगे भाइयों सैयद खालिद कमाल, सैयद आसिम कमाल और सैयद उर्फी कमाल ने जून 2024 में जमीन का विक्रय अनुबंध पत्र शिवेन्द्र बहादुर सिंह के हक में निष्पादित कराया। इसकी जानकारी टेनरी संचालक इरशाद आलम को हुई तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। इस पर शिवेंद्र पर ने विक्रय अनुबंध खत्म करा दिया।
15 लाख रुपये और 35 लाख रुपये के चेक हड़प लिए
आरोप है कि दिसंबर 2024 को इरशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन में बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। साथ ही करीब दो लाख रुपये का सामान भी चुरा लिया। यही नहीं, आरोपी ने जमीन खरीदने वाले शिवेन्द्र को भी डरा धमकाकर और फर्जी दस्तावेज दिखाकर उससे 15 लाख रुपये और 35 लाख रुपये के चेक हड़प लिए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।