कबाड़ी के यहां सिर्फ दो फाइलें ही मिलीं
ये ऐसे लोगों के आवेदन थे, जो अक्सर 30 से 40 किमी दूर से विकास भवन पेंशन लगवाने के लिए आते थे। इस बीच सफाईकर्मी ने जिस कबाड़ी के यहां फाइलों को बेचने की बात बताई, विभागीय अधिकारियों ने उस कबाड़ी के यहां जाकर पूछताछ की। कबाड़ी के यहां सिर्फ दो फाइलें ही मिलीं।
कोई अधिकारी नहीं बता पा रहा किसके यहां कितनी फाइलें गायब हुई हैं
वहीं, बाकी उसने भी आगे किसी बड़े कबाड़ी बेच दीं। इस घटना के बाद से विकास भवन के सभी 18 विभागों के अधिकारी अपने-अपने यहां की फाइलों की जांच कराने में जुट गए हैं। अभी भी कोई अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि किसके यहां कितनी फाइलें गायब हुई हैं।
कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं रहता
विकास भवन में अधिकारियों के कक्षों की सफाई करने के लिए विभाग का कोई सफाईकर्मी नहीं है। बाहरी व्यक्ति से कार्यालयों में सफाई कराई जाती है। हालात ये हैं कि सफाई के दौरान कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं रहता है। सबसे पहले वह यूपी नेडा कार्यालय में दोपहर में सफाई करने गया था।
दो फाइलों के बंडल बोरी में भर रहा था
उसी समय कार्यालय में रखीं दो फाइलों के बंडल बोरी में भर रहा था। नेडा कार्यालय के बगल में बने समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर कक्ष में वृद्धा पेंशन के आवेदन पत्रों के बंडल गायब थे। इस घटना के बाद से सफाईकर्मी भी गायब है।
कार्यालय से फाइलें गायब होने के मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है। अभी मैं बाहर आया हूं, बाबुओं से पूछता हूं। इसके बाद ही जानकारी हो सकेगी। -त्रिनेत्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
कार्यालय से वृद्धों के आवेदन पत्र और फाइलें गायब होना गंभीर बात है। सफाई कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब तलब करने को कहा है। -सुधीर कुमार, सीडीओ