सुरक्षा के लिहाज से जवानों ने लोगों को दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर फिर उड़ान भरकर रवाना हो गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह सैन्य अभ्यास का हिस्सा हो सकता है। दिन भर चली इस गतिविधि को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना रहा, हालांकि किसी प्रकार की अफवाह या डर की स्थिति नहीं देखी गई।