फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेस्टोरेंट में मारपीट, छह का शांतिभंग मेंं चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परेड स्थित एक रेस्टोरेंट में मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कर्नलगंज निवासी मोहम्मद तौकीर ने बताया कि 21 मई की रात परेड स्थित दावत रेस्टोरेंट में दोस्त इशराक, दानिश और इल्यास के साथ खाना खाने गया था। पास की टेबल में बैठे दो लोग नशे में उठे तो उनके पैर में कुर्सी लग गई। विरोध करने पर साथियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से राकेश गुप्ता का आरोप है कि कुर्सी खिसकाने को लेकर कहासुनी होने पर कर्नलगंज निवासी मोहम्मद तौकीर, मो इशराक और मो. दानिश ने मारपीट की। मूलगंज इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि मो. तौकीर, मो. इशराक और मो. दानिश और दूसरे पक्ष से राकेश गुप्ता, उनके पुत्र अभिनव और शुभम के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें