फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दहेज न मिलने पर घर से भगाने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में महिला ने दहेज में 20 लाख रुपये व प्लॉट न मिलने पर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गंगागंज निवासी किसान ने 13 फरवरी 2020 को बेटी की शादी लखनऊ के जानकीपुरम में की थी। आरोप है कि शादी के बाद बेटी के ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। शिकायत पर 20 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग करने लगे। विरोध करने पर बेटी से गाली-गलौज कर मारपीट करते थे। देवर अक्सर छेड़छाड़ करता था। पीड़िता ने बताया कि नौ मई 2025 को ससुरालियों ने पिटाई के बाद पैसे, जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें