फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में तोड़फोड़ कर चालक-खलासी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बीरपुर गांव के पास शनिवार की रात डीसीएम चालक और खलासी को मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पिटाई के बाद चालक दहशत में भाग निकला है। पुलिस के पहुंचने के बाद भी चालक का सुराग नहीं लगा।

कानपुर के कोपरगंज इलाके में एसीटी ट्रांसपोर्ट की डीसीएम औंग, चौडगरा में माल उतारने के बाद खजुहा बाजार गई थी। खजुहा से माल उतारकर वापस लौट रही थी। डीसीएम चालक सलमान कस्बा औंग का रहने वाला है। उसमें खलासी चौडगरा निवासी सुनील है।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि खजुहा से लौटते वक्त बीरपुर गांव के पास बाइक सवारों ने ओवरटेक कर डीसीएम रोक ली। बाइक सवार एक बदमाश उतरा और पथराव कर दिया। एक्सीडेंट कर आने की बात कहते हुए दोनों डीसीएम में चढ़ गए।

मारपीट के दौरान चालक जान बचाकर भाग निकला। गाड़ी में करीब दस से 15 हजार के बीच नकदी भरा बैग था। उसे लूटने के बाद बाइक सवार भाग निकले। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


खलासी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मालिक को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद तहरीर दी जाएगी। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें