इलाज के दौरान अचानक उनके पिता की पल्स बंद हो जा रही थी। जिसपर उन्होंने डॉक्टर से देखने के लिए कहा , लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। आरोप है कि शुक्रवार को डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनके पिता की मौत हो गई। डॉक्टर से मौत का कारण पूछा तो वह भड़क गए। पिता की मौत के बाद बहनों ने विरोध किया, तो डॉक्टरों ने पहले गाली गलौज की।
वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टरों ने मोबाइल छीन लिया
इसके बाद सीसीटीवी से हटकर घसीट कर ले गए और गालीगलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। बहन संध्या, रानी और अंजू ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टरों ने मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों से भी अभद्रता की। जिसके बाद उन लोगों को बचाने के लिए हाथ पांव चलाने पड़े।
थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया
आरोप है कि किसी तरह डॉक्टरों के चंगुल से छूटकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद पीड़ित की ओर से तीन लोगों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में स्वरूपनगर इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।