फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कचहरी में अधिवक्ता व महिला पक्षकार में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कचहरी में मुकदमे की पैरवी को लेकर बुधवार को महिला अधिवक्ता और महिला पक्षकार में मारपीट हो गई। अधिवक्ताओं का बढ़ता बवाल देख पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर महिला के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे उसे अधिवक्ताओं से बचाकर अकबरपुर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन


कचहरी में बुधवार को मुकदमे में पैरवी को लेकर चल रही खुन्नस पर एक महिला मुवक्किल ने मुकदमे में अपने विरोधी पक्षकार की पैरवी कर रही महिला अधिवक्ता से मारपीट कर दी। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने महिला मुवक्किल की पिटाई कर दी। जानकारी होते ही परिसर में तैनात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अधिवक्ताओं से महिला को बचाते हुए परिसर में बनी चौकी में बंद कर लिया।
एडीएम और एएसपी राजेश पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। यहां पर एकीकृत बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय सिंह सिसौदिया से संपर्क उनके साथ मौके पर पहुंच कर अधिवक्ताओं को समझाते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित महिला अधिवक्ता से तहरीर लेकर हिरासत में ली गई महिला को चौकी से निकाल कर थाने भेज दिया। महामंत्री संजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला अधिवक्ता पारिवारिक न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे में महिला के विपक्ष में दूसरे पक्षकार की ओर से पैरवी कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के मध्य हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई है। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें