फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के प्लास्टिक कारोबारी के हरदोई वाले घर से 50 लाख के जेवर चोरी, पुलिस मामले की जांच मे जुटी

Fri, 14 Dec 2018 01:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां के आलूथोक मोहल्ला में मुंबई के मशहूर प्लास्टिक कारोबारी के मूल निवास पर 50 लाख से ज्यादा के जेवर चोरी हो गए। कारोबारी का पूरा परिवार तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। 

विज्ञापन

हरदोई शहर कोतवाली के मोहल्ला आलू थोक उत्तरी निवासी भुलेंद्र शर्मा पोस्टमैन हैं। उनके भाई उमेश शर्मा, विनीत शर्मा और अनित शर्मा मुंबई में प्लास्टिक का कारोबार करते हैं। गुरुवार को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम आंट में भुलेंद्र शर्मा के चचेरे भाई संदीप का तिलक था। गुरुवार शाम लगभग 5 बजे शहर में स्थित मकान में ताला डालकर पूरा परिवार गांव गया था। शुक्रवार को वहां से वापस आने पर घर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। उमेश शर्मा की मानें तो पांचों भाइयों के लगभग 50 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें