फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस के कट ऑफ में हुआ बदलाव, लगभग 15 हजार फेल छात्रों को किया जाएगा पास

Thu, 14 Jun 2018 04:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- जेईई के इतिहास में पहली बार परिणाम जारी होने के बाद कट ऑफ में होगा बदलाव
- 126 से 90 पहुंचा कट ऑफ, सीटें न भरने की संभावनाओं से डर रही थी सरकार
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस 2018 के कट ऑफ में बदलाव किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार की देर रात परीक्षा आयोजक आईआईटी कानपुर को इस बाबत निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने फिर से कट ऑफ नीचे गिराकर फेल हो गए छात्रों को भी क्वालीफाई कराने के लिए कहा है। बता दें कि इस बार का सामान्य कट ऑफ 126 अंक गया था। जिसे अब बदलकर 90 कर दिया जाएगा। इसी तरह ओबीसी नान क्रीमि लेयर का कट ऑफ 114 से करीब 70, एससी-एसटी का कट ऑफ 63 से 30 तक कर दिया जाएगा। इस दायरे में करीब 15 हजार छात्र आ रहे हैं। 

जेईई के इतिहास में यह पहली बार होगा कि परिणाम जारी होने के बाद फिर से संशोधित कट ऑफ जारी किया जा रहा है। बताया जाता है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय को डर है कि कहीं आईआईटी की सीटें खाली न रह जाए। हालांकि आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने एक दिन पहले ही कट ऑफ रिवाइज्ड करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बावजूद मंत्रालय ने दबाव बनाकर कट ऑफ रिवाइज करने का आदेश दे दिया।

 

जेईई एडवांस के चेयरमैन प्रो. शलभ कुमार के मुताबिक सामान्य कट ऑफ 126 अंक से 90 तक पहुंच जाएगा। इसी तरह से अन्य कैटेगरी में भी बदलाव किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें