फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का मंडप बना 'अखाड़ा', बाराती और जनातियों के बीच कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर घमासान

Sat, 30 Jun 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- विवाद शांत कराने पहुंचे दरोगा की पिटाई, वर्दी फाड़कर पिस्टल छीनी
- दरोगा की तहरीर पर 12 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक शादी में कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर विवाद इतना बढ़़ गया कि बारातियों और जनातियों में जमकर मारपीट शुरू हो गयी। जानें पूरा मामला... 

विज्ञापन

हरदोई में कोतवाली क्षेत्र के न्यू सिविल लाइंस निवासी राजकुमार यादव ने पुत्री बबीता का विवाह सुरसा थाने में सिपाही पद पर तैनात सुघर सिंह यादव के पुत्र प्रशांत के साथ तय किया था। सुघर सिंह यादव भी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर में रहते हैं। शुक्रवार रात सर्कुलर रोड पर स्थित वैभव लॉन में बारात पहुंची थी।

 

देर रात बारात में कोल्ड ड्रिंक पीने को लेकर विवाद हो गया। बारातियों का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक खत्म होने के चलते विवाद हुआ था। जनाती और बाराती आपस में भिड़ गए।विवाद की सूचना पर राजकुमार यादव ने पुलिस को जानकारी दी तो मंडी चौकी प्रभारी संजय शर्मा मौके पर पहुंच गए।

 

यहां बारातियों ने संजय शर्मा पर धावा बोल दिया। दूल्हे प्रशांत की मां मिथिलेश ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी, जबकि एक करीबी रिश्तेदार ने पिस्टल छीन ली। किसी तरह जान बचाकर भागे दरोगा संजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी।

 

आधी रात कई थानों की पुलिस ने मैरिज लॉन को घेर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने एक तरफ से सब की पिटाई की। मौके से पुलिस ने दूल्हे के माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के साथ ही दुल्हन के पिता और भाई को भी हिरासत में ले लिया।

शनिवार सुबह उपनिरीक्षक संजय शर्मा की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एसपी ने पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें