यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की दबकर मौत हो गयी जबकि मां और बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटपुरवा में कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के निकट सो रहे गांव निवासी विकास की पत्नी ज्योति (32), पुत्री निधि (10 ) और नमो (5) मलबे में दब गई।
चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक निधि की मौत हो चुकी थी। ज्योति और नमो को उपचार के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।