फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बेटे की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। इकघरा गांव में किसान की बुखार की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह मौत हो गई। खबर की जानकारी के 15 मिनट बाद बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ दिया। घर से एक साथ बाप-बेटे की अर्थी उठी तो हर किसी के आंखों में आंसू आ गए। परिजनों ने गांव के बाहर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रूरा क्षेत्र के इकघरा गांव के रहने वाले किसान रामगोपाल (58) को पिछले सात दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका झोलाछाप से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार सुबह तबियत बिगडने के बाद किसान की मौत हो गई। बेटे की मौत के 15 मिनट बाद बुजुर्ग पिता लालजी (88) की भी हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए ले जाते इससे पहले बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।
एक साथ पिता व बेटे की मौत होने के बाद परिजन शिवकली सहित अन्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक किसान के तीन भाई रमेश, संतोष और राजकुमार हैं। रामेश व संतोष बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि राजकुमार गांव में ही रहते हैं। शुक्रवार को ही परिजनों ने दोनों का गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें