खादी के आकर्षक गार्मेन्ट्स की मार्केट में जबरदस्त डिमांड
इस फेस्टिव सीजन में खादी के शानदार गार्मेन्ट्स कानपुर की मार्केट में खूब छाये हुए हैं। खादी कपड़ों को लेकर लोगों की मानसिकता इस कदर बदली है कि हर उम्र के लोग इसे पसंद करने लगे हैं।
खादी अब नेताओं तक ही सीमित नहीं रही गई। अब इसकी डिमांड शादी में दूल्हे के कपड़ों तक पहुंच गई है। खादी की शेरवानी, कोट, सूट, पैन्ट, शर्ट्स, जैकेट्स की डिमांड इन दिनों बढ़ी हुई है। सर्वोदय नगर स्थित स्वराज आश्रम में खादी पर विशेष 30 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है। फैशन डिजाइनरों के मुताबिक खादी अब साधारण कपड़ा नहीं रहा। आकर्षक डिजाइनों में कढ़े हुए सूट, शर्ट्स और शेरवानी पब्लिक द्वारा उत्साह के साथ खरीदी जा रही है। स्वराज आश्रम के मंत्री प्रेम सिंह सेंगर ने बताया कि युवाओं की डिमांड को देखते हुए खादी के सूट, शर्ट्स, शेरवानी, कुर्ते, कोट और जैकेट्स तैयार कराए गए हैं।
कानपुर की बड़ी मार्केट गोविंद नगर, पी रोड, नवीन मार्केट, परेड, बिरहाना रोड, गुमटी, श्याम नगर में ऐट्रेक्टिव डिजाइन्स और कलर्स में खादी गार्मेन्ट्स बिक रहे हैं।