फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध के सिर पर रॉड मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। बाघपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार की रात खाद की दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर गोलक का ताला तोड़कर नगदी ले गए। वहीं दुकान में लेटे बुजुर्ग के विरोध करने पर चोरों ने रॉड मारकर उन्हें घायल कर दिया। हादसे की खबर पाकर सीओ रसूलाबाद मामले की जांच करने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को शीघ्र ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रास्तपुर के अरविंद कुमार तिवारी, शिवली कल्याणपुर रोड पर शेखूपुर गांव के पास खाद की दुकान किए हैं। जबकि, सामने ही इंटरलॉकिंग ईंटों का कारखाना लगा है। गुरुवार की रात इसी प्रतिष्ठान पर उनके पिता गिरिजाशंकर (75) लेटे हुए थे। चोरों ने दुकान पर धावा बोल दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे रुपये चोरी कर लिए। वहीं, खटपट की आवाज सुनकर चारपाई पर लेटे गिरजाशंकर ने विरोध किया तो चोरों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वारकर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पुत्र अरविंद ने बताया कि पिता को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर पाकर थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ रसूलाबाद बैजनाथ फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया घटना का खुलासा किया जाएगा। एक अन्य घटना में जुगराजपुर गांव के शान मोहम्मद के घर चोरों धावा बोलकर कई हजार की नकदी व रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें